कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव,16 दिसंबर। केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव में 15 दिसंबर को 60वां केंद्रीय विद्यालय संगठन फाउंडेशन डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित मुख्य अतिथि कोंडागांव के ज्वाइंट कलेक्टर मनोज कुमार केसारिया का बच्चों ने ताली के साथ स्वागत किया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा दीप प्रजवल्लन का कार्यक्रम संपूर्ण किया गया। बच्चों के द्वारा स्वागत गीत तथा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा ज्वाइंट कलेक्टर को पौधा प्रदान कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य नंदकिशोर वासनिक ने बच्चों को संबोधित किया तथा बच्चों को केंद्रीय विद्यालय के इतिहास और गौरव के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के सभी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के द्वारा केंद्रीय विद्यालय प्रतिज्ञा लिया गया तथा समस्त विद्यार्थियों के द्वारा केंद्रीय विद्यालय समूह गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के संस्कृत शिक्षक के द्वारा विद्यालय के इतिहास और गौरव की जानकारी देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा खिलौने वाला गीत , स्कूल चले हम तथा आमचो बस्तर छत्तीसगढ़ी गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए।
ज्वाइंट कलेक्टर मनोज कुमार केसारिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। विद्यालय की कुछ बच्चों ने नेशनल गेम्स में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किए हैं, उनको मुख्य अतिथि के द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान कर मेडल से सम्मानित किया गया। विद्यालय के गणित शिक्षक संजीव पात्रा के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम संपूर्ण के समापन की घोषणा की।