कोण्डागांव
निकिता मरकाम ने लिया एसडीएम का चार्ज
14-Dec-2023 9:51 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 14 दिसंबर। निकिता मरकाम डिप्टी कलेक्टर ने अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व कोंडागांव का चार्ज लिया।
पूर्व एसडीएम चित्रकांत चार्ली के पदोन्नत किए जाने के फलस्वरुप, कोंडागांव जिले में अपर कलेक्टर पद विगत कई वर्षों से रिक्त था। अपर कलेक्टर के पद पर चित्रकांत चार्ली एसडीएम कोंडागांव को जिले में ही पदस्थ किया गया है।
पूर्व में जनपद पंचायत फरसगांव व जनपद पंचायत कोण्डागांव में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में सुश्री मरकाम ने अपने सेवा का निर्वहन किया है तथा वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर कोंडागांव के पद में पदस्थ थीं। कलेक्टर से जारी हुआ आदेश पदोन्नति के चलते बदलाव किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे