कोण्डागांव
स्कूल में टेक्नोलॉजी पर मॉडल प्रदर्शनी
13-Dec-2023 9:28 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 13 दिसंबर। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल में सूचना प्रौद्योगिकी विषय के छात्र- छात्राओं के द्वारा टेक्नोलॉजी पर मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी बच्चों में पढ़ाई के प्रति सृजनता व बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।
ज्ञात हो कि इस विद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और हेल्थकेयर विषय संचालित है। यह केन्द्र शासन की एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जिसे अब अन्य विषयों की तरह मुख्य विषयों में शामिल किया जा चुका है। विगत 2014-15 से पूरे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी लाभनवित हो रहे है। कोर्स अग्रणी भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।
संस्था के प्राचार्य राकेश विश्वकर्मा ने ऐसे प्रयास को बच्चों को रोजगारमुखी बनाने में महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे