कोण्डागांव

संविधान दिवस 26 को
22-Nov-2023 8:52 PM
संविधान दिवस 26 को

कोंडागांव, 22 नवंबर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल के समक्ष सर्व समाज पदाधिकारी एवं नागरिक प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संविधान दिवस मनाएंगे।
 
26 नवंबर को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल जिला सत्र न्यायालय के सामने संविधान दिवस  के रूप में मनाया जा रहा है। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान की रचना की, जिसके कारण आज भारत विश्व के विकसित देशों में निरंतर प्रगति के पद पर आगे बढ़ रहा है। महिलाएं भी पुरुषों के बराबर जीवन के सभी क्षेत्रों में सम्मान पूर्वक व प्रशासनिक पदों पर पहुंच पाए हैं, जिसका श्रेय भारतीय संविधान के ताकत का परिणाम है। 26 नवंबर 1949 को संविधान पूरा होने के बाद इसके कुछ अंश को तत्काल अंगीकार कर दिया गया,  इस दिन को विधि दिवस घोषित किया गया है और 26 जनवरी 1950 को हमारा देश संपूर्ण संपन्न लोकतंत्र आत्मक गणराज्य राष्ट्र का दर्जा हासिल हो गया है।


अन्य पोस्ट