कोण्डागांव

कोंडागांव, 21 नवंबर। जिले भर में जगह-जगह यादव समाज द्वारा गिरि गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। समाज द्वारा तैयारियां जोरों पर जारी है।
यादव समाज के बस्तर संभाग यादव समाज युवा प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष गुड्डू रामपाल यादव ने जानकारी दी कि 27 नवंबर को पूरे जिला भर में जगह-जगह यादव समाज का गिरि गोवर्धन पूजा कार्तिक पूर्णिमा में कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दो दिवसीय होती है, जिसमें सर्व समाज के लोग सम्मिलित होते हैं और कार्यक्रम का आनंद लेते हैं।
आगे बताया कि 26 नवंबर शाम 5 बजे कलश यात्रा प्रारंभ होगी और रात को रामायण गीता का पाठ किया जाएगा। 27 नवंबर को सुबह से बलराम कृष्ण को पूजा स्थल में स्वागत किया जाता है एवं पूजा पाठ के बाद 3 बजे के आसपास गौ माता को पूजा करके खिचड़ी प्रसाद खिलाकर प्रसाद वितरण किया जाता है।
इस कार्यक्रम को पूरे समाज के लोग हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं। सभी कार्यक्रम स्थलों में राउत नाचा होगा। पृथ्वी की रक्षा के लिए पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान कृष्ण एवं बलराम की पूरी दुनिया में सुख शांति, समृद्धि के लिए पूजा की जाती है। यादव समाज की एक प्रकार की छोटे दिवाली के रूप में समाज आयोजन करती है, जिसमें सोड्सीवानी अनंतपुर इंगरा माकड़ी पकानाबेड़ा कोपरा केशकाल कुंडागांव चिक्काल्पूटी अन्य जगह कार्यक्रम आयोजन किया जाता है।