कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 19 नवंबर। कलार समाज के इष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती का आयोजन 19 नवंबर को किया गया। नगर के चौपाटी मैदान के पास स्थित सामाजिक भवन में सामाजिक पदाधिकारियों व लोगों की उपस्थिति में यहां दीप प्रज्वलित की गई, जिसके बाद पूरे नगर में समाजजनों व पदाधिकारियों ने शोभायात्रा निकाली।
कोण्डागांव जिले में निवासरत कलार समाज के द्वारा अपने इष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर सामाजिक भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संभाग, जिला स्तर और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
सामाजिक पदाधिकारी संभागीय अध्यक्ष, संभागीय उपाध्यक्ष झूमुक लाल दीवान, संभागीय उपाध्यक्ष मुकलाल दिवान जिलाध्यक्ष बालकुम्बर प्रधान, जिला उपाध्यक्ष विसरू राम शार्दुल, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम नेताम, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष त्रिनाथ टीवान, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग पाण्डे, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर सेठिया, दिनेश पोया, ब्लॉक उपाध्यक्ष ऊषा दिवान, ब्लॉक उपाध्यक्ष देवनाथ सेठिया, उपाध्यक्ष रमेश सेठिया, उपाध्यक्ष लालसाय बघेल, हीरा दीवान व अन्य ने बताया कि, भारी संख्या में मौजूद सामाजिकजन केवल ब्लॉक स्तर के हैं। बस्तर के गांव-गांव में निवासरत कलार समाज के जन कोण्डागांव जिला के सभी विकासखंडों में ब्लॉक स्तर पर सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती मना रहे हैं।
इस अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा कोण्डागांव के चौपाटी मैदान से शुरू होकर मुख्य मार्गो से होते हुए पुन: चौपाटी मैदान पहुंची। शोभायात्रा के दौरान यात्रा में शामिल महिलाओं ने अपने सिर पर कलश और श्रीफल धारण किए हुई थीं।