कोण्डागांव
मरकाम ने पैतृक गांव टेंडमुंडा में मनाया नवाखाई
23-Sep-2023 8:37 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 23 सितंबर। कोण्डागांव विधायक व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने 22 सितंबर को टेंडमुंडा गांव पहुंचकर नवाखाई त्यौहार मनाया।
जानकारी अनुसार, क्षेत्र के किसान अपनी पहली फसल की खुशी मनाते हुए इष्ट देवी देवताओं की पूजा अर्चना करते हुए नयाखाई त्यौहार मनाते हैं। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने अपने पैतृक गांव टेंडमुंडा में पहुंचकर पूरे रीति रिवाज से नवाखाई का त्यौहार मनाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे