कोण्डागांव

कांग्रेस सरकार में प्रदेश में आई शिक्षा क्रांति - भुवनेश्वर
21-Sep-2023 9:17 PM
कांग्रेस सरकार में प्रदेश में आई शिक्षा क्रांति - भुवनेश्वर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 21 सितंबर।
छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि नारायणपुर युवा छात्र नेता भुवनेश्वर बघेल ने  विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश में पुन: कांग्रेस सरकार बनाने का दावा किया। 

भुवनेश्वर बघेल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बदौलत हम प्रदेश में 75 से अधिक सीटों के साथ पुन: सरकार में आ रहे है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में 36 वादा किया था, जिनसे से लगभग सभी वादे को हमने पूरा किया। आज प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार से संतुष्ट है। कांग्रेस ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है।

 आगे कहा कि नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र आज विधायक चंदन कश्यप के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिख रहा है, आज नारायणपुर बदल रहा है। विधायक चंदन कश्यप के प्रयासों से गाँव-गाँव तक पहुंचने सडक़ पुल- पुलिया  शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय और आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रजी माध्यम विद्यालय की स्थापना से नारायणपुर क्षेत्र में शिक्षा क्रांति आएगी।

 4 नवीन तहसीलों की स्थापना से क्षेत्र के लोग आज खुश है और पुन: चंदन कश्यप के ऊपर भरोसा जताने को तैयार है। आने वाले चुनाव में हम नारायणपुर विधानसभा सहित प्रदेश में पुन: सरकार बनाएंगे। 

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र मे सर्वागीण विकास करने हेतु  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप का आभार।


अन्य पोस्ट