कोण्डागांव

विश्व ओजोन दिवस : बच्चों ने चित्रकला से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
16-Sep-2023 9:26 PM
विश्व ओजोन दिवस : बच्चों ने चित्रकला  से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कोण्डागांव, 16 सितंबर। विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस पर प्राथमिक शाला जोन्दरा पदर में ओजोन परत के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से चित्रकला का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अपनी चित्रकारी के माध्यम से पर्यावरण ओजोन परत संरक्षण का सन्देश दिया।

प्रधान पाठक मधु तिवारी ने कहा कि लगभग 10 से 50 किलोमीटर की ऊंचाई पर पाई जाने वाली ओजोन परत हमें सूर्य से आने वाली अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने का काम करती है। पराबैंगनी किरणों का पृथ्वी पर रहने वाले जीव जंतुओं और वनस्पतियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है, इससे त्वचा का कैंसर मोतियाबिंद और समुद्री जीव जंतुओं को भी नुकसान हो सकता है। ओजोन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा ने 16 सितंबर को वल्र्ड ओजोन दिवस मनाने की घोषणा की थी, हमें अपनी पृथ्वी को बचाने हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, साथ ही फ्रीज,एयर कंडीशनर का सीमित उपयोग करना चाहिए, जहां तक हो सके कार्बन उत्सर्जन वाले वाहनों के स्थान पर आवागमन के लिए साइकिल एवं सार्वजनिक वाहन जैसे बस, टैक्सी आदि का उपयोग करना चाहिए।


अन्य पोस्ट