कोण्डागांव

188 बटालियन में विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह
12-Sep-2023 8:49 PM
188 बटालियन में विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 12 सितंबर।
कोंडागांव नगर के चिकलपुटी स्थित 188 बटालियन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह मनाया गया। 

इस बारे में मिली जानकारी अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह के निर्देशानुसार 188 बटालियन में विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के तहत आत्महत्या के कारण लक्षण एवं रोकथाम के बारे में जवानों को बताया गया। इस मौके पर 188 बटालियन के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट