कोण्डागांव

50 से अधिक लोगों ने किया भाजपा प्रवेश
05-Sep-2023 9:57 PM
50 से अधिक लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 5 सितंबर।
चुनाव नजदीक आते ही भाजपा में लगातार बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को केशकाल विधानसभा के ग्राम ईरागांव में भाजपा युवा मोर्चा की मण्डल स्तरीय बैठक रखी गई थी। 

बैठक में भाजपा नेता कमलचंद भंजदेव भी शामिल हुए। जहां भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईरागांव क्षेत्र में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने व आगामी चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने को लेकर आवश्यक रणनीति तैयार की गई। इस दौरान ईरागांव क्षेत्र के 50 से अधिक लोगों ने भाजपा में प्रवेश भी किया। जिनका  कमलचंद भंजदेव व वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा का गमछा पहनकर स्वागत किया।

 इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष सन्तोष कटारिया, युमो प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग, प्रभारी गोलू तिवारी, पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम, भूपेश चन्द्राकर, वीरेंद्र बघेल, भूपेश सिन्हा, मनीष राठी, श्रीराम यदु, रमेश यादव, टीकम कोठारी जित्तू साहू समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट