कोण्डागांव

कोंडागांव, 5 सितंबर।जवाहर नवोदय विद्यालय कोंडागांव में यातायात सुरक्षा के संदर्भ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोंडागांव यातायात एवं थाना प्रभारी राजकुमार सोरी का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
कोंडागांव यातायात एवं थाना प्रभारी राजकुमार सोरी एवं उनकी टीम ने छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी, साथ ही यातायात संबंधित वीडियो भी दिखाया गया। जानकारी दी कि प्रति वर्ष लाखों की संख्या में लोगों की एक्सीडेंट में मृत्यु हो जाती है जिसकी सबसे बड़ी वजह यातायात नियमों को जानकारी का अभाव या लापरवाही से होती है।
साथ ही पुलिस सेवा में करियर की संभावना की जानकारी दी गई और छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के पालन हेतु निर्देश देते हुए अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी देने को कही गई। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ की गरिमामय उपस्थिति थी।