कोण्डागांव
लैम्प्स कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन
02-Sep-2023 9:27 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 2 सितंबर। लैम्प्स कर्मचारियों को साल भर से वेतन नहीं मिल रहा है, उन्हें काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।
जिला के लैम्प्स कर्मचारियों के जिला अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि लैम्प्स कर्मचारियों को लगभग एक साल से वेतन नहीं मिल रहा है इसके चलते उन्हें काफी परेशानियों हो रही है। कर्मचारियों की माने तो अब दुकान वाले भी उधारी सामान देने से मना कर दिए हैं। किसानों की सरकार के बीच एक सेतु की भूमिका निभाने वाले लैम्प्स कर्मचारियों के साथ सरकार का सौतेला व्यवहार कर रही है। चुनाव पूर्व कर्मचारियों को साधने खुश करने का प्रयास सरकार ने किया लेकिन लैंप्स कर्मचारियों का अब तक कोई सुध नहीं ली है। कर्मचारियों ने कहा कि उनका वेतन जल्दी जारी किया जाए ताकि वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे