कोण्डागांव

प्राकृतिक आपदा से मौत, 4 लाख की आर्थिक सहायता
29-Aug-2023 9:17 PM
प्राकृतिक आपदा से मौत,  4 लाख की आर्थिक सहायता

कोण्डागांव, 29 अगस्त। कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीडि़तों के एक प्रकरण में वारिसों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके अनुसार तालाब के पानी में डुबने से मर्दापाल तहसील के ग्राम करनपुर निवासी फुलमा सोड़ी की मृत्यु पर माता नीलाबाई सोड़ी, पिता सुफल सोड़ी को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिये गये हैं।


अन्य पोस्ट