कोण्डागांव

राज्य स्पर्धा में होंगे शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 29 अगस्त। संभाग स्तरीय शालेय सिक्ख मार्शल आर्ट गतका प्रतियोगिता जगतू महरा हाईस्कूल जगदलपुर बस्तर में आयोजित किया गया, जिसमें कोंडागांव के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
डीईओ कोंडागांव मधुलिका तिवारी के मार्गदर्शन में कोंडागांव जिले से गतका प्रशिक्षक शिवचरण साहू के शामिल गतकाज अंडर 17 बालिका में दिलेश्वरी चीनो अंजली प्रमिला रीना सिंधु नाग अंजली नाग ममता मंडावी प्रेमलता वेदिका सुबती नाग बालक मे विष्णु रोहित खिलेंद्र लोकेश धनसू रोहित मजनू लखेश्वर नितेश राजेश, अंडर 19 बालिका में नेहा मोनिका उषा हिमानी रसीला मोनिका किरण नेहा चांदनी कामेश्वरी। बालक में किशन कैलाश भारत प्रदीप खेमेंद्र सोमनाथ गणेश्वर विनय आनंद अश्वनी कमलेश का बलौदाबाजार में आयोजित राज्यस्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं, वहीं निर्मल विद्यालय में आयोजित संभागीय कराते प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय कराते के लिए कोंडागांव जिले से प्रवीण मडवी बैजू सोरी, दीपिका धनेलिया, पूजा मडवी का चयन हुआ है।
कोंडागांव जिला के ये सभी बच्चे राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी कौशल दिखाएंगे। डीएसओ सुधराम मरकाम की अगुवाई में टीम के साथ कराते प्रशिक्षक घनश्याम पांडेय प्रकर्ष राव पत्की साथ गतका कोच शिवचरण साहू पीटीआई सुश्री दीपिका उसारे शामिल रहीं।