कोण्डागांव
फरसगांव ब्लॉक के 100 से अधिक ने कांग्रेस का हाथ थामा
28-Aug-2023 9:17 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
विधायक ने गमछा पहनकर किया स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 28 अगस्त। फरसगांव ब्लॉक के 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा। विधायक ने गमछा पहनकर उनका स्वागत किया।
विधानसभा चुनाव कुछ ही माह बाकी है, इस बीच फरसगाँव विकासखंड अंतर्गत ग्राम बंगोली के लोगों ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर विधायक संतराम नेताम की कार्यशैली को देखते हुए विधायक निवास पहुँच कर 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा। जिसमें कई भाजपा एवं नए चेहरे भी शामिल हंै।
इस दौरान विधायक संतराम नेताम ने गमछा पहना कर सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए कांग्रेस प्रवेश के लिए बधाई दी।
कांग्रेस में शामिल लोगों ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस व क्षेत्र की मजबूती के लिए काम करने व केशकाल विधानसभा में कांग्रेस का विधायक बनाने का संकल्प भी लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे