कोण्डागांव

चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने बच्चों में दिखा उत्साह
24-Aug-2023 9:48 PM
 चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने बच्चों में दिखा उत्साह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव,  24 अगस्त।
केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव के छात्र-छात्राओं को चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर लैंडिंग स्ट्रीमिंग कार्यक्रम का लाइव दिखाए गए। 

इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षक शिक्षिकाओं में  चंद्रयान 3 का चंद्रमा पर लैंडिंग कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्सुक थे। बच्चे भारत माता तथा तिरंगा झंडा का नारा बुलंद कर रहे थे। जैसे ही चंद्रयान 3 ने चंद्रमा पर लैंडिंग किया, बच्चे सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा गीत गाकर अपनी खुशी का इजहार किए। 

जी आर जांगड़े प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव ने इसरो के निदेशक एवं सभी वैज्ञानिकों को तथा समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन भारत के  ऐतिहासिक महत्व को पूरी दुनिया में रेखांकित किया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शुभकामना भाषण को भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ध्यान से सुना।
 


अन्य पोस्ट