कोण्डागांव
जवानों ने खिलाडिय़ों को फिट रहने के दिए टिप्स, पौधारोपण
06-Aug-2023 10:01 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 6 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत सेनानी 41 वाहिनी भा.ति.सी.पु. बल जिला कोंडागांव छत्तीसगढ़ द्वारा जुडो एवं तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कोंडागांव के स्थानीय बच्चों से मुलाकात की गई।
जीवन में खेलों के महत्व के बारे में बताया गया एवं फिट रहने हेतु टिप्स दिए गए। भा ति सी पु बल 41वीं वाहिनी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत समय-समय पर स्थानीय निवासियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं, जिसमें लोगों को आवश्यक राहत सामग्री, खिलाडिय़ों को खेल सामान इत्यादि वितरित किया जाता है।
इसी क्रम में 5 अगस्त को सेनानी 41वीं वाहिनी द्वारा स्थानीय बच्चों के साथ कोंडागांव में पौधारोपण किया गया एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश स्थानीय निवासियों को दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे