कोण्डागांव

रोका छेका अभियान : 119 मव्शियों को सडक़ों से हटाया, पशु पालकों पर जुर्माना
02-Aug-2023 9:13 PM
रोका छेका अभियान : 119 मव्शियों को सडक़ों से हटाया,  पशु पालकों पर जुर्माना

कोण्डागांव, 2 अगस्त। सडक़ों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देशानुसार रोका छेका अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत कोण्डागांव जिले में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर सभी नगरीय निकायों में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य मुख्य सडक़ों पर रोका छेका अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है।

इस संबंध में नगर पालिका कोण्डागांव के सीएमओ दिनेश डे ने बताया कि रोका छेका अभियान के तहत अब तक मुख्य सडक़ों से एवं नगर के अन्य भागों से 119 पशुओं को पकडक़र गौठान में छोड़ा गया है। इसके साथ ही पशुपालकों पर जुर्माना लगाते हुए 26 पशुपालकों से 10900 रूपयों का जुर्माना वसूल किया गया है। यह अभियान हर रोज दिन के साथ-साथ रात को भी संचालित किया जा रहा है। 


अन्य पोस्ट