कोण्डागांव

अपर कलेक्टर के पद पर पदोन्नति, तबादला, दी विदाई
01-Aug-2023 9:20 PM
अपर कलेक्टर के पद पर पदोन्नति, तबादला, दी विदाई

कोण्डागांव, 1 अगस्त। आदिवासी विकास विभाग कोण्डागाँव के प्रभारी सहायक आयुक्त दिनेश नाग की पदोन्नति संयुक्त कलेक्टर से वरिष्ठ पद अपर कलेक्टर के पद पर कटघोरा कोरबा होने पर कार्यालय परिवार ने विदाई दी।

कार्यक्रम में पुष्पगुच्छ और  बस्तर कांस्य कला स्मृति स्वरूप भेंट की गई। इसी अनुक्रम में पूर्व सहायक आयुक्त  मनोज केशरिया का भी सम्मान और स्मृति भेंट कर की गई।

कार्यक्रम में बी एम रथ, कनिष्ठलेखाधिकारी, यशवंत सिंह ,वरिष्ठ लेखापाल, नरेश पाण्डेय, गजेंद्र नेताम , एल डी साहनी, श्रीमती उइके, भारती पांडेय, देवेंद्र बघेल, क्षेत्र संयोजक एव कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत सिंह द्वारा की गई। अंत में कार्यालय परिवार को सम्बोधित करते हुए दिनेश नाग ने सभी के कार्यों की सराहना करते हुए सभी को आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट