कोण्डागांव

188 बटालियन ने मनाया केरिपु बल स्थापना दिवस
30-Jul-2023 9:40 PM
188 बटालियन ने मनाया केरिपु बल स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 30 जुलाई। 
188वीं वाहिनी ने ‘85वां केरिपु बल स्थापना दिवस’ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कमांडेंट भवेश चौधरी द्वारा क्वार्टर गार्ड पर सेरिमोनियल गार्ड का निरीक्षण किया गया तथा गार्ड द्वारा सलामी दी गई एवं क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण  किया गया।

इसके उपरांत वाहिनी मुख्यालय कोंडागांव में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें कमाण्डेंट ने अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों तथा जवानों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम केरिपु बल द्वारा सफलतापूर्वक लगभग ‘85’ वर्ष पूरे करने पर बधाई दी और केरिपु बल के विभिन्न उपलब्धियां तथा शौर्य के बारे में बताया। 

केरिपु बल का योगदान आंतरिक सुरक्षा में ही नहीं बल्कि विभिन्न प्रकार की ड्यूटियों में रहा है। वाहिनी  द्वारा  आयोजित किये गये  प्रतियोगिता में से चयनित  उत्कृष्ट कार्मिकों एवं कम्पनी को  पुरस्कृत एवं ट्रॉफी भी प्रदान किया गया।

भवेश चौधरी कमाण्डेट 188 वाहिनीं, अन्य अधिकारीयों तथा जवानों की उपस्थिति में सामूहिक वृक्षारोपण, खेलकूद प्रतियोगिता जैसे अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में सभी ने एक दूसरे का बधाई दी तथा शाम के समय में वाहिनी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रा़ित्र भोज का आयोजन किया गया।


अन्य पोस्ट