कोण्डागांव

लता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने पर भाजपाइयों ने निकाली रैली
30-Jul-2023 9:37 PM
लता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने पर भाजपाइयों ने निकाली रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 30 जुलाई।
कोण्डागांव की भाजपा नेत्री लता उसेंडी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बस्तर संभाग से पहली बार किसी आदिवासी नेत्री को इतना बड़ा ओहदा दिए जाने से भाजपाइयों में उत्साह का माहौल है। 

कोण्डागांव के भाजपाइयों ने 29 जुलाई की देर शाम रैली निकालकर खुशी का इजहार किया गया। रैली की शुरुवात भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन में जयकारों के साथ शुरू हुई, जो नगर के बस स्टैंड पहुंची। इस दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। 

इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन में छत्तीसगढ़ खास करके बस्तर  को प्रमुख नेतृत्व का मौका मिलता रहा है। यह पहला मौका है जब किसी आदिवासी नेत्री को राष्ट्रीय स्तर का नेतृत्व करने का मौका मिला है। इससे हम सभी भाजपाई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में हर्ष है। 

पदाधिकारियों ने यह भी आशा व्यक्त किया है कि, लता उसेंडी के नेतृत्व में न केवल क्षेत्रीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूती व बेहतर कार्य प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर भाजपाई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगर के बस स्टैंड में जमकर आतिशबाजी की।


अन्य पोस्ट