कोण्डागांव

केंद्रीय विद्यालय में वन महोत्सव
27-Jul-2023 9:45 PM
केंद्रीय विद्यालय में वन महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 27 जुलाई।
कोंडागांव में स्थित केन्द्रीय विद्यालय में जी आर जांगड़े प्राचार्य के नेतृत्व में वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। 

वन महोत्सव  के अंतर्गत  वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं तथा शिक्षक बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में 27 जुलाई को छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।स्काउट एवं गाइड्स ने भी पेड़ पौधे लगाए। विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने के लिए पेड़ पौधे लगाने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य ने उनकी सराहना किया।
 
 कार्यक्रम को सफल बनाने में आलम साय तिग्गा,निशांत कुमार मिश्रा, ओरीलाल कांवरे , सत्यनारायण पटेल, सौम्या मिश्रा, जागृति सिन्हा,  धनेश्वरी देवांगन, बबिता मांडवी , कीर्ति साहू, वर्षा साहू , सोनम साहू , उमेश कुमार, सृष्टि बोस आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने योगदान दिया।


अन्य पोस्ट