कोण्डागांव

विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव व सायकल वितरण
12-Jul-2023 9:53 PM
विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव व सायकल वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 12 जुलाई। 
मंगलवार को विकासखण्ड व संकुल स्तरीय  शाला प्रवेशोत्सव व नि:शुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन संकुल केंद्र शा उ मा वि किबई बालेंगा में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विधायक  व अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी  मोहन मरकाम थे। विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में मनोज सेठिया  उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कोंडागांव   बुधराम नेताम विधायक प्रतिनिधि भरत देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोंडागांव  भंवर सिंह कौशल  सदस्य एस एम डी सी दीपक हलधर अध्यक्ष एस एम डी सी  उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच किबई बालेंगा जयलाल मरावी ने की। कार्यक्रम का  संचालन कवियित्री व शिक्षिका मधु तिवारी ने किया। स्कूली बच्चों दारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज दुबे ने प्रतिवेदन पढक़र सुनाया। शाला त्यागी बच्चों को मुख्य धारा से जोडऩे की बात उन्होंने की। 

जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया ने सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्य को सबको बताया। उन्होंने शिक्षा से समाज मे विकास व समृद्धि लाने की बात कही।

विधायक मोहन मरकाम ने सर्वप्रथम समय के महत्व के बारे में बच्चों को बताया। सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी। जिसमें स्वामी आत्मानंद इंग्लिश व हिंदी माध्यम स्कूल की चर्चा की जिसने गांव के बच्चों में जबरदस्त बदलाव लाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शाला जतन योजना की चर्चा की, जिसके द्वारा जीर्ण शीर्ण स्कूलों को उत्कृष्ट बनाया जा रहा है। 

ततपश्चात पहली पांचवी व नौंवी के नवप्रवेशी बच्चों को विधायक व अतिथियों द्वारा  माला पहनाकर मुंह मीठा कर गणवेश व  पाठ्य पुस्तक वितरित किया गया। साथ ही शा उ मा वि के किब ई बालेंगा  की कक्षा नौंवी की 59 छात्राओं को  उनके पालकों के समक्ष सायकल वितरित किया गया। 

इस अवसर पर विधायक ने वृक्षारोपण भी किया। विधायक ने सभी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया । बच्चों व ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्या भी विधायक के समक्ष रखी, जिस पर उन्होंने  शीघ्र कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर दीपक ठाकुर अधिवक्ता  जिला शिक्षा कार्यालय से एस आर मरावी (ए पी सी)  इरशाद अंसारी सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी  रामलाल नेताम विकासखण्ड श्रोत समन्वयक  उमेश मण्डावी  प्राचार्य शा उ मा वि किबई बालेंगा किरण नाग प्राचार्य शा उ मा वि बुना गांव फूलसिंह नेताम प्राचार्य शा उ मा वी बयानार  शिव लाल मंडावी प्राचार्य शा उ मा वि बाँस गांव  बी एल  पटेल प्राचार्य शा उ मा वि मालकोट  सुकमन नेताम शीतल कोर्राम महावीर सलाम संतोष निषाद गज्जू सलाम राम सिंह नाग  गिरिश देवगिरकर चन्दूलाल देशमुख गिरीश गोस्वामी समस्त संकुल समन्वयक  ब्लॉक कोंडागांव बीरस  यादव वीरेंद्र नाग आरती किंडो भारत कौशल जयलाल मरकाम गंगा मरकाम बृज लाल कोर्राम चन्द्र शेखर ठाकुर मन्सू मण्डावी मधुमती मण्डावी गौतम मांझी   राजेन्द्र ने ताम बलदेव मरकाम अभिलाषा मिश्रा शकुन कोर्राम  रूपदास नाग गंगा नेताम संतोष ठाकुर किशन सोरी  प्रीति गोस्वामी  चन्द्रेश दुबे सुशील देवांगन  जगमोहन वर्मा शिवलाल करँगा बी  मिंज वर्षा तिर्की रानू देवांगन चन्द्रकुमारी यादव दीपाली सिंह प्रेमलता ध्रुवे रेणुका नागवंशी हुकेश्वर वर्मा कनिष साहू टिकेश्वर साहू  संजय नाग   संकुल के समस्त शिक्षक व पालक गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट