कोण्डागांव
स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल खत्म
10-Jul-2023 9:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 10 जुलाई। जिला स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दिया है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से चर्चा के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है। इस बारे में 10 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार स्वास्थ्य कर्मी 24 सूत्री मांगों को लेकर 4 जुलाई से जिले में लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे थे, विभागीय मंत्री टीएस सिंहदेव ने हड़ताली कर्मचारियों से चर्चा की एवं उनकी मांगों को पूरा करने के लिए सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया,जिसके बाद कर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दिया है। वे सभी अपने काम में वापस लौटे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


