कोण्डागांव

ब्लाक अध्यक्षों को सौंपा प्रभार
27-Jun-2023 8:52 PM
ब्लाक अध्यक्षों को सौंपा प्रभार

कोंडागांव, 27 जून। डड़सेना कलार समाज जिला कोंडागांव की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष नीलकंठ शार्दुल के नेतृत्व में फरसगांव में सम्पन्न हुई। 

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में आयोजित डड़सेना कलार समाज बस्तर संभाग के शपथग्रहण समारोह के सफल आयोजन एवं आय -व्यय पर चर्चा की गई एवं डड़सेना कलार समाज के विकास और उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किये जाने का संकल्प लिया गया।

केशकाल मण्डल का विखण्डन कर विकासखंड वार 04 ब्लॉक में बांटा गया एवं राजेन्द्र जायसवाल  मण्डल अध्यक्ष केशकाल के द्वारा नव निर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष शंकर सेठिया एवं सभी ब्लाक अध्यक्ष को प्रभार सौंपा गया। मण्डल सचिव पोचेन्द्र सिन्हा द्वारा आय -व्यय प्रस्तुत किया गया।

बैठक में संभागीय पदाधिकारियों के समक्ष जिला पदाधिकारी डड़सेना कलार समाज जिला कोंडागांव का परिचय कराया गया।

अध्यक्ष- नीलकंठ शार्दूल, उपाध्यक्ष-गिरधारी सिन्हा, भारत जैन, निर्मल पाण्डे, बृश्वर पाण्डे, आत्मा राम सिन्हा। महामंत्री - चौधरी जायसवाल, सचिव-रैमल दीवान, सह सचिव-गजलाल पाण्डे, गयंदा राम बैध, कोषाध्यक्ष- डोरेलाल सेठिया, संगठन मंत्री - योगेश सिन्हा, सलाहकार मण्डल -किशन पाण्डे, सुधु राम बैध, रामजन्म दीवान, गोवर्धन सेठिया, नारायण पाण्डे, चंद्र भान जैन. मीडिया प्रभारी- -रमाकांत सिन्हा, राज शार्दूल, अरुण दीवान, अंकेक्षक -मनोज डड़सेना,  चन्द्रभूवन सेठिया एवं ब्लाक अध्यक्ष/सचिव एवं समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट