कोण्डागांव
हज के लिए रवाना हुए हज यात्री
18-Jun-2023 10:46 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 18 जून। नगर से हज यात्रियों का काफिला शुक्रवार को कोंडागाँव जामा मस्जिद से निकला। इस वर्ष हज 2023 में कोंडागाँव नगर से सात हज यात्री रवाना हुए। जिसमें मुहम्मद फ़ैज़ खान,नसीमा खान,नज़रुद्दीन खान,सिराजुद्दीन खान,फखरे आलम खान,शबीना आलम एवं अब्दुल रहीम शामिल हैं। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुहम्मद यासीन ने सभी हज यात्रियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। तत्पश्चात हज यात्रियों के लिए कोंडागाँव जामा मस्जिद के इमाम मुहम्मद शमीम रज़ा के सभी के लिए दुआ की। इनका सफर नागपुर महाराष्ट्र से शुरु होगा जो लगभग 40 दिन वहाँ रहने के बाद अपने वतन वापस लौटेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे