कोण्डागांव
किसान के दोनों बेटे जन्म से दिव्यांग, प्रशासन से मदद की गुहार
08-Jun-2023 9:37 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 8 जून। जनपद पंचायत माकड़ी अंतर्गत जाडक़ोंगा गांव के गरीब किसान चमरा राम यादव के 2 पुत्र घसियाराम यादव और पूरन यादव जन्म से ही दिव्यांग है। अब चमरा राम यादव ने इन दोनों दिव्यांग पुत्रों के पालन पोषण के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। इस बारे में चमरा राम यादव ने बताया कि, उनका बड़ा बेटा घसियाराम यादव 25 वर्ष का है, तो वही पूरन यादव 17 वर्ष का है। उन्हें शासन से सहयोग के नाम पर 500 रुपए का पेंशन मिलता है, जो कि लगभग 3 से 4 माह से नहीं मिला है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि, दोनों विकलांगो का पेंशन 1000 से 1500 रुपए किया जाए। इसके अतिरिक्त उनके नाम से आवास और नलकूप की स्वीकृति दी जाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे