कोण्डागांव

भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री-रेल मंत्री का माना आभार, भाजपा प्रदेश प्रभारी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की
07-May-2023 8:43 PM
भाजपा जिलाध्यक्ष  ने प्रधानमंत्री-रेल मंत्री का माना आभार,  भाजपा प्रदेश प्रभारी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की

कहा - रेल लाइन विस्तार से खुलेंगे बस्तर के तीव्र विकास के रास्ते

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 7 मई।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने रावघाट जगदलपुर रेल लाइन निर्माण के अतिशीघ्र आरंभ होने व बस्तर में अन्य रेल सेवाओं के विस्तार करने के हुए निर्णय के लिए केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार माना है और भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए समस्त बस्तरवासियों को बधाई दी है। 

इस संबंध में दीपेश अरोरा कहा कि बस्तर के तीव्र विकास के लिये व बस्तरवासियों की भावनाओं के अनुरूप जगदलपुर रायपुर रेल लाइन के शीघ्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो रहा है, जिसका डीपीआर आगामी दो माह बाद जुलाई में आ जाएगा। धमतरी से जगदलपुर तक नई रेललाइन के लिए सर्वे करने की सार्थक पहल हो रही है। यह कार्य पूर्ण होने पर बस्तर विकास की मुख्यधारा से जुड़ जाएगा। बस्तरवासियों की रेल सेवायें सुदृढ़ करने की बरसों पुरानी मांग पूरी होकर जल्द साकार रूप लेगी। 

26 अप्रैल को बस्तर प्रवास पर आये भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने बस्तर अंचल में रेल सुविधा विस्तार की मांग को गंभीरता से लिया और इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए पहल की। 

केन्द्रीय रेल मंत्री से दिल्ली में मिलने गये भाजपा प्रतिनिधि मण्डल में शामिल बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, सुधीर पाण्डेय, शैलेन्द्र भदौरिया को भी भाजपा जिला कोंडागांव से मनोज जैन, ओम प्रकाश टावरी, जसकेतु उसेंडी, तरुण साना आकाश मेहता सेवक नेताम गोपाल दीक्षित जितेंद्र सुराना प्रतोष त्रिपाठी सनिल भन्साली, बंटी नाग एवं सभी कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।


अन्य पोस्ट