कोण्डागांव

फरसगांव ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र में विधायक ने किया दौरा
17-Apr-2023 9:46 PM
फरसगांव ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र में विधायक ने किया दौरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
केशकाल, 17 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का समय अब नजदीक आता जा रहा है। प्रदेश के दो प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस व भाजपा दोनों ने ही जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर विधायक संतराम नेताम लगातार गांव गांव का दौरा कर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। 

इसी तारतम्य में सोमवार को विधायक संतराम नेताम आने विधानसभा के संवेदनशील क्षेत्र सिलाटी, जमगांव, बंजोड़ा, छिंदलीबेड़ा, कोकोड़ा जुगानार पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामवासियों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं को जाना। साथ ही स्थानीय कांग्रेस के कार्यकताओं से संपर्क कर क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। 

तत्पश्चात केशकाल विधायक संतराम नेताम ग्राम बंजोड़ा के साप्ताहिक बाजार पहुंचे। जहां उन्होंने बाजार में आए ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उनका हाल जाना। साथ ही अपने घर परिवार एवं निवास के लिए सब्जियां भी खरीदीं। 

साप्ताहिक बाजार में आए ग्रामीण अचानक विधायक को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित नजर आए।


अन्य पोस्ट