कोण्डागांव

जिले के 6 युवाओं का भारतीय थलसेना के अग्निवीर के लिए चयन
21-Feb-2023 9:55 PM
जिले के 6 युवाओं का भारतीय थलसेना के अग्निवीर के लिए चयन

कलेक्टर ने पुष्पमाला पहनाकर दिया प्रशस्ति पत्र 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 21 फरवरी।
आज जिला मुख्यालय  कार्यालय कोंडागांव मे जनदर्शन के दौरान कलेक्टर दीपक सोनी ने अग्निवीर में चयनित हुए युवओं को पुष्पमाला पहनाकर प्रशस्ति पत्र और मिठाई प्रदान किया तथा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

ज्ञातव्य है कि जिले के 6 होनहार युवाओं का भारतीय थलसेना के अग्निवीर हेतु चयन हुआ है। जिसमें केशकाल ब्लॉक के बिंझे निवासी रामसिंह, विश्रामपुरी के लोकेश्वर, फरसगांव ब्लॉक के सोडमा निवासी राजूराम मंडावी, छोटेराजपुर के संजय कुमार, दाढिय़ा निवासी चंद्रप्रकाश ठाकुर और बड़े राजपुर ब्लॉक के खरगांव निवासी मनीष कुमार सम्मिलित है।  

इस मौक़े पर अग्निवीर में चयनित युवाओं ने बताया कि उन्होंने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव द्वारा  चलाये गए निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण मे उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने 1 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसके फलस्वरूप उनका अग्निवीर में चयन हुआ है जिसके लिए उन्होंने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव का आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी, कोंडागांव डी.एफ.ओ, केशकाल डी. एफ. ओ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला रोजगार अधिकारी, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सरंक्षक सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सुरज यादव, जिला प्रशासन के  अधिकारी और कर्मचारि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट