कोण्डागांव

प्रदेश साहू संघ का विस्तार, युवाओं को मिली विशेष जिम्मेदारी
15-Jan-2023 9:26 PM
प्रदेश साहू संघ का विस्तार, युवाओं को मिली विशेष जिम्मेदारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव 15 जनवरी
। पवन साहू संभागीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी ,अशोक साहू संभागीय संगठन सचिव एवं राजेश साहू कार्यकारिणी में शामिल किये गये। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं संदीप साहू  अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश अधिकारी- कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. नारायण साहू एवं प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा बस्तर संभाग प्रवास के दौरान भ्रमण कर  सभी जिला मुख्यालय में सामाजिक बंधुओं की बैठक आहुत कर समाज को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश एवं संभाग स्तरीय अधिकारी -कर्मचारी प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए नई  कार्यकारिणी टीम का गठन किया गया। जिसमें बस्तर संभागीय पदाधिकारियों में  15 ऐसे अधिकारी - कर्मचारी जो समाज के प्रति समर्पण, सेवा - भाव, सजगता एवं कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए संभागीय एवं प्रांतीय प्रकोष्ठ  में शामिल किया गया है, ताकि सामाजिक कार्य को कुशलता पूर्वक निर्वहन करते हुए सुचारू रूप से संचालन किया जा सके। 

इसी कड़ी में कोण्डागांव जिला से नगर एवं जिला मीडिया प्रभारी पवन साहू को संभागीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता बनाया गया है तथा कोण्डागांव नगर सचिव अशोक साहू को संभागीय सचिव बनाया गया है एवं फरसगांव से वरिष्ठ सलाहकार राजेश साहू को संभागीय कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया है। 

प्रांत स्तर पर कोंडागांव जिला को विशेष दायित्व देने हेतु जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष राजेश साहू ,महामंत्री बसंत साहू, जिला उपाध्यक्ष कमलेश साहू, महिला उपाध्यक्ष कविता साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डागेश्वर साहू, सभी तहसील अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष प्रदीप साहू, जिला कोर कमेटी के सदस्य गण  प्रदेश इकाई का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। 

इस अवसर पर नवनियुक्त संभागीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता पवन साहू ,संगठन सचिव अशोक साहू एवं कार्यकारिणी सदस्य राजेश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा दिए गए दायित्व को समाज हित एवं देश हित में सतत निर्वहन करेंगे।


अन्य पोस्ट