कोण्डागांव
देश की प्रथम मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख की जयंती मनी
10-Jan-2023 9:46 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव 10 जनवरी। जिला मुख्यालय के कोर्ट चौक के पास स्थित बाबासाहेब सेवा संस्थान कार्यालय में देर शाम देश की प्रथम मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख की जयंती मनाई।
बाबासाहेब सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने बताया, यहां फातिमा शेख के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उनकी जीवनी पर इरशाद खान, सीएस सोनवानी ने प्रकाश डाला। इस मौके पर संस्था के संरक्षक तिलक पांडे, प्रमोद भारती, इरशाद खान, अध्यक्ष मुकेश मारकंडेय, सचिव रमेश पोयाम, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश नाग, देवानंद चौरे, हितेंद्र श्रीवास, लखेश बेर, सीएस सोनवानी, नरसिंह देव मंडावी, इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे