कोण्डागांव

स्काउट-गाइड्स ने प्रवासी भारतीय दिवस मनाया
10-Jan-2023 9:39 PM
स्काउट-गाइड्स ने प्रवासी भारतीय दिवस मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव,  10 जनवरी।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ानार में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया। भारत सरकार के द्वारा प्रतिवर्ष 9 जनवरी को मनाई जाती है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश आने वाले महात्मा गांधी सन 1915 को पहुंचे थे एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन व भारत को आजाद कराने में इनकी मुख्य भूमिका रही। यह दिन महात्मा गांधी की याद में भी मनाया जाता है। भारत में मनाने का श्रेय प्रथम बार भारत के प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई को जाता है।

उन्होंने 2003 में भारत प्रवासी दिवस मनाकर पूरे भारत में प्रतिवर्ष मनाने की घोषणा की थी। प्रवासी भारतीयों को देश की संस्कृति, सभ्यता एवं सोच में सकारात्मक विचार भावनाओं के साथ जोडऩा। विदेश में रह रहे अप्रवासी भारतीय को होने वाली परेशानियों को आज की मंच में समाधान करने का सशक्त माध्यम माना जाता है, जिससे आपसी विचार आदान-प्रदान हो सके। 

इस अवसर पर संस्था की प्रभारी प्राचार्य मनोज फिलिप्स, स्काउट मास्टर उग्रेश मरकाम ,संस्था के शिक्षक  शिक्षिकाएं कुंती साहू, रघु यादव, प्रतिभा यादव, प्रतिमा नाग, कुमारी त्रिवेणी कुंवर सभी ने छात्र छात्राओं को प्रवासी भारतीय दिवस के संबंध में अवगत कराया। 


अन्य पोस्ट