कोण्डागांव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
08-Jan-2023 8:43 PM
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

कोण्डागांव, 8 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मालगांव पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने 2 सीसी सडक़ का भूमिपूजन, देवगुड़ी निर्माण के लिए भूमिपूजन, स्व सहायता समूह के लिए शेड निर्माण भूमिपूजन और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल स्टैंड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।


अन्य पोस्ट