कोण्डागांव
महतारी हुंकार रैली, बिलासपुर चलने आह्वान
07-Nov-2022 9:30 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 7 नवम्बर। आगामी 11 नवम्बर को बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया गया है। इस महतारी हुंकार रैली में शामिल होने के लिए आज भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं द्वारा स्कूटी रैली के माध्यम से इस क्षेत्र की महिलाओं को बिलासपुर चलने हेतु आव्हान किया गया। इस रैली में मुख्य रूप से भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लता उसेंडी, ईना श्रीवास्तव, अनीता नेताम, सोनामणि पोयाम, यूनिका वर्मा, बबीता मरकाम, दीपेश अरोरा, जसकेतु उसेंडी, जितेंद्र सुराना, पोल्टु चौधरी, बंटी नाग, देवेंद्र मौर्य, रामलाल सलाम व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे