कोण्डागांव

केशकाल के मारी क्षेत्र के होनहेड़ जलप्रपात में नाइट कैंपिंग
19-Sep-2022 8:26 PM
केशकाल के मारी क्षेत्र के होनहेड़ जलप्रपात में नाइट कैंपिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 19 सितंबर।
पर्यटन को बढ़ावा देने कोण्डागांव जि़ले के केशकाल क्षेत्र के होनहेड (कटुलकसा) जलप्रपात में जिला प्रशासन के सहयोग से पहली बार कैंपिंग और ट्रेकिंग का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग प्रांतों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचें।

कैंपिंग की सम्पूर्ण व्यवस्था स्थानीय ग्रामीणों की पर्यटन समिति के द्वारा किया गया था। दूरदराज से आये पर्यटकों ने आयोजन का लुफ्त उठाते हुए प्रशासन और समिति द्वारा की गयी व्यवस्थाओं की सराहना किया। इस अभिनव पहल से क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं को प्रबलता प्रदान किया है।

इस कार्यक्रम में पर्यटकों को दोने और पत्तलों में स्थानीय भोजन खाना परोसा गया और पर्यटकों से भी यह निवेदन किया गया कि वे ईको टूरिस्म को बढ़ावा देने में सहयोग प्रदान करें। यहां पर्यटकों के रुकने के लिए कैंपिंग टेंट की व्यवस्था कराई गयी थी।

पर्यटकों के लिये बॉन फायर, किस्से-कहानियां साथ ही रात के समय जंगलों में जुगनू ट्रेल कराया गया। जिसमें पर्यटकों ने अंधेरी रात में झिलमिलाति जुगनुओं का अनोखा नज़ारा देखने को मिला। पर्यटकों के लिए दूसरे दिन सुबह ट्रैकिंग का आयोजन किया गया। जिससे पर्यटकों को विभिन्न वनस्पति और पक्षियों को दिखाया गया व जलप्रपात में स्नान का भी उन्हें खूब लुफ्त उठाया।


अन्य पोस्ट