कोण्डागांव
पेरियार रामास्वामी की मनी 143वीं जयंती
18-Sep-2022 8:47 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 18 सितंबर। बाबा साहेब सेवा संस्था कार्यालय में महान क्रांतिकारी विज्ञानवादी महापुरुष पेरियार ई व्ही रामास्वामी की 143वीं जयंती मनई गई। जिसमें पेरियार ई व्ही रामास्वामी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया।
दक्षिण भारत के महान क्रांतिकारी विज्ञान वादी महापुरुष पेरियार ई व्ही रामास्वामी नायकर की जयंती को विज्ञान व तकनीकी दिवस के रूप में मनाई गई। मानव अधिकारों और कानूनों की जानकारी पहुंचाने और पूंजीवाद, जातिवाद, पाखंडवाद, छुआछूत को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया गया।
संस्था के संरक्षक तिलक पांडे, सचिव रमेश पोयम, उपाध्यक्ष पुष्कर सिह मंडावी, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश नाग हितेंद्र श्रीवास व अन्य भी गणमान्य उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे