कोण्डागांव

धर्मांतरित महिला के शव को ग्रामीणों ने नहीं दिया दफनाने, प्रशासन ने किया अंतिम संस्कार
17-Sep-2022 8:48 PM
धर्मांतरित महिला के शव को ग्रामीणों ने नहीं दिया दफनाने, प्रशासन ने किया अंतिम संस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 17 सितंबर।
बयानार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्रामीण महिला की मृत हो जाने के बाद उसके शव को स्थानीय ग्रामीणों ने अंतिम क्रिया-कर्म करने नहीं दिया। इसके बाद मौके पर कोंडागांव जिला के सभी अधिकारी पहुंचे। ग्रामीणों को समझाइश दी। अंत में शव को प्रशासन द्वारा स्वीकृत किए गए स्थान पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।

 मौके पर पहुंचे एसडीओपी निमितेश सिंह ने बताया कि, विकासखंड कोण्डागांव के बयानार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्रामीण महिला ने धर्म परिवर्तन कर लिया था, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो जाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने शव का अंतिम क्रिया कर्म करने नहीं दिया।

 तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाइश दी। अंत में  महिला के शव को प्रशासन द्वारा स्वीकृत किए गए स्थान पर ले जाकर अंतिम क्रिया किया गया।


अन्य पोस्ट