कोण्डागांव

निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन के तहत जनपद अध्यक्ष ने दिया 50 हजार की चेक राशि
15-Sep-2022 10:03 PM
निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन के तहत जनपद अध्यक्ष ने दिया 50 हजार की चेक राशि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

केशकाल, 15 सितंबर। छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत केशकाल जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम धनोरा आँचलापारा निवासी दम्पत्ति को जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम व सीईओ रामेश्वर महापात्र के हाथों चेक के रूप में 50 हजार रुपए की राशि दी गयी है। साथ ही नवदम्पति को सुखद वैवाहिक जीवन हेतु शुभकामनाएं भी दी गई।

इस संबंध में जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता तक शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। इसी क्रम में आज धनोरा निवासी नि:शक्त युवक महेश उसेंडी व उनकी धर्मपत्नी को शासन की ओर से स्वीकृत 50 हजार रुपए का चेक देकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। इस दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामेश्वर महापात्र भी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट