कोण्डागांव

केंद्रीय विद्यालय में हिन्दी दिवस
14-Sep-2022 8:52 PM
केंद्रीय विद्यालय में हिन्दी दिवस

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 14 सितंबर। केन्द्रीय विद्यालय कोण्डागांव में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें प्रार्थना सभा में विद्यालय के राजभाषा प्रभारी मोहन लाल मीणा द्वारा भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का संदेश और शिक्षक आशीष गुप्ता ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन की आयुक्त निधि पांडे का संदेश बच्चों को सुनाया।

इस अवसर पर विद्यालय में 14 से 28 सितं. तक राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रतिदिन हिन्दी भाषा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों जैसे निबंध लेखन, गायन, सुलेख आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

प्राचार्य जीआर जांगड़े ने बच्चों को संबोधित किया। राजभाषा हिन्दी का हमारे जीवन में महत्व को समझाया गया। कोण्डागांव परिषद के नए पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, संगठन सचिव चेतन वर्मा, सह सचिव रवि ठाकुर, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, मीडिया प्रभारी कमलेश्वर धु्रव, ब्लॉक अध्यक्ष केशकाल आसमन मंडावी, ब्लॉक अध्यक्ष फरसगांव बप्पा नंदी, ब्लॉक सचिव पिलाराम मरकाम को जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी और समस्त जिले के पदाधिकारी व कोण्डागांव परिषद के संरक्षक सुब्रत साहा, अध्यक्ष सूरज कुमार यादव सचिव उमेश साहू और समस्त पूर्व सैनिक मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट