कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 9 सितंबर। नव नियुक्त शिक्षक के प्रांताध्यक्ष सुशांत धराई संभागाध्यक्ष मनोज सूर्यवंशी उपाध्यक्ष धीरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में नव नियुक्त शिक्षकों ने स्टायपंड नियम को शिथिल करने हेतु मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर दीपक सोनी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञात हो कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मार्च 2019 में 14580 नियमित शिक्षकों के महामारी के आने के कारण नवनियुक्त शिक्षकों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया। परंतु भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने से पहले ही कोविड महामारी 2019 के आने के कारण नवयुक्त शिक्षकों समेत अन्य विभागों के भर्ती पर परिवीक्षा अवधि को तीन वर्ष करते हुए 70,80,90 प्रतिशत स्टायपंड का नियम लाया गया।
शिक्षक हरीश देवांगन ने बताया कि शासन के इस सौतेले व्यवहार से नव नियुक्त शिक्षक परेशान हैं। शासन के इस परीक्षा अवधि की समाप्ति की मांग को लेकर कोण्डागांव जिले के नव नियुक्त शिक्षक हरीश देवांगन, त्रिलोकी सिंह, अमोल ठाकुर, प्रशांत सिंह, अरुण टिर्की व अन्य ने संयुक्त कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।