कोण्डागांव

मरकाम की अगुवाई में निकाली तिरंगा पदयात्रा
28-Aug-2022 9:45 PM
मरकाम की अगुवाई में निकाली तिरंगा पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 28 अगस्त।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने तिरंगा हाथ में लिए पदयात्रा सर्किट हाउस से शुरू किया।

राहुल गांधी के 3500 किमी के अखंड भारत के लिए शुरू होने वाले भारत जोड़ो पदयात्रा के समर्थन में कोण्डागांव में तिरंगा पदयात्रा निकाला गया, जिसमें 7 सितंबर से राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक 180 दिन में यात्रा पूरा करेंगे।

भारत जोड़ो पदयात्रा के तहत 28 अगस्त को सर्किट हाउस से तिरंगा रैली निकाली गई। भारत जोड़ो पदयात्रा का छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक मोहन मरकाम ने अगवाई की।

इस दौरान मोहन मरकाम ने कहा कि, राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर का भारत जोड़ो पद यात्रा 7 सितंबर से निकाला जा रहा है जो 5 माह तक पूरे देश में चलेंगे, इसी भारत जोड़ो पदयात्रा के समर्थन में कोण्डागांव में तिरंगा पदयात्रा निकाला गया है।


अन्य पोस्ट