कोण्डागांव

आत्मानन्द स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
23-Aug-2022 9:58 PM
आत्मानन्द स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 23 अगस्त।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर प्रदेश में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग तरीके से उनका जन्मदिन मनाया गया। इसी तारतम्य में कोंडागांव एनएसयूआई द्वारा दुष्यंत राणा के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केशकाल के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुंचकर बच्चों और शिक्षकों के साथ मिलकर केक काटा और मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए दुष्यंत राणा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा गरीब तबके के बच्चों को नि:शुल्क रूप से उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए केशकाल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरुआत की गई है। यहां की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। आज हमने सभी होनहार बच्चों एवं शिक्षक स्टाफ के साथ मिलकर केक काट कर मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन मनाया। कोंडागांव एनएसयूआई की टीम की ओर से हम सीएम को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत केशकाल के पार्षद पंकज नाग, पार्षद यासीन मेमन, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष हरप्रीत कौर बल, पूर्व राष्ट्रीय संयोजक वसीम मेमन, प्रदेश सचिव कौनेन अहमद कुरैशी, अजय बाला, खिलेंद्र बघेल, विद्यालय के प्राचार्य मनोज डडसेना व समस्त शिक्षकगण तथा एनएसयूआई के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट