कोण्डागांव

स्कूल में नन्हें-मुन्नों ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
20-Aug-2022 9:32 PM
स्कूल में नन्हें-मुन्नों ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

कोण्डागांव, 20 अगस्त। शिशु मंदिर स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।  

छात्र छात्राओं व शिक्षिकाओं के द्वारा राधा कृष्ण के वेशभूषा में नृत्य का आयोजन किया गया, साथ ही नन्हें मुन्हें छात्र छात्राओं के द्वारा मटकी फोड़ का भी आयोजन किया गया, तत्पश्चात विधि विधान से श्री कृष्ण जन्मोत्सव का पूजन किया गया। नन्हें मुन्हें बच्चे राधा कृष्ण वेशभूषा में विद्याालय आये हुए थे। विद्यालय में श्री कृष्ण के जन्म स्थान कारावास का निर्माण कर बच्चों को झांकी के माध्यम से विस्तार पूर्वक समझाया गया।

स्कूल के प्राचार्य ने श्री कृष्ण से जुड़ी विभिन्न लीलाओं को विस्तार से बताया। श्री कृष्ण की बाल्यावस्था व कंश वध के विषय में विस्तार से बोध कराया। विद्यालय में श्री कृष्ण की लीलाओं व उनके जीवन से जुड़ी सभी गतिविधियों को विस्तार से समझाने हेतु ड्रामा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कुल स्टाफ व छात्र छात्राओं ने अपना योगदान दिया।


अन्य पोस्ट