कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 2 अगस्त। दक्षिण वन मंडल दहीकोंगा परिक्षेत्र के अंतर्गत मां दंतेश्वरी सहायता समूह हाट बाजार केंद्र बड़ेकनेरा में रैली कोसा खरीदी कार्य का प्रारंभ किया गया।
ज्ञात हो कि रैली कोसा संग्रहण वर्ष 20/22/23 में अभियान के तहत विभिन्न सहायता समूह के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य में समूहों द्वारा किया जाएगा। जिसका मूल्य इस प्रकार है। रैली कोसा साबुत-ग्रेड1-4.20 नग, ग्रेड2-3.60नग, ग्रेड3-2.80वही रैली कोसा पोली को ग्रेड1-1.50, ग्रेड2-1.25, ग्रेड3- 0.70के हिसाब से लिया जाएगा। इस खरीदी कार्य मे प्रकाश चरगिया उपसरपंच बड़ेकनेरा, मोहन कश्यप अध्यक्ष वन प्रबंधन समिति बड़ेकनेरा, सतीस नेताम, सोहन कश्यप, हरीश यादव पोषक अधिकारी लघु वनोपज समिति बड़ेकनेरा, दीपिका कोर्राम वन रक्षक, जगत राम कोर्राम वन रक्षक उपस्थित रहे।