कोण्डागांव

बटराली के जंगल में मिला मानव कंकाल, जांच में जुटी पुलिस
02-Aug-2022 6:04 PM
बटराली के जंगल में मिला मानव कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

केशकाल, 2 अगस्त। केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 ग्राम बटराली के समीप स्थित टॉवर की ओर पहाड़ी में सोमवार की सुबह एक अज्ञात मानव कंकाल मिला है। घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कंकाल के अवशेष को सुरक्षित रूप से उठाकर पोस्टमार्टम हेतु केशकाल अस्पताल भेज दिया है।  इस संबंध में केशकाल नगर निरीक्षक राजेन्द्र मंडावी ने बताया कि सोमवार की सुबह ग्राम बटराली व गुलबापारा के मध्य लगे टावर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थानीय ग्रामवासियों ने एक अज्ञात नरकंकाल देखा। उन्होंने तत्काल हमें सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर कंकाल के अवशेष को उठवा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। साथ ही कंकाल के लक्षण से सम्बंधित जानकारी आसपास के थानों में भी दे दी गयी है। यदि किसी थाने से गुम इंसान दर्ज होने की जानकारी मिलेगी तो हम आगे की कार्रवाई करेंगे।
 


अन्य पोस्ट