कोण्डागांव

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कोण्डागांव के 9 तीरंदाज खिलाडिय़ों का चयन
31-Jul-2022 10:04 PM
खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कोण्डागांव के 9 तीरंदाज खिलाडिय़ों का चयन

कोण्डागांव, 31 जलाई। खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता में कोंडागांव जिले के 9 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है, जो अब ईस्ट जोन कोलकाता में 7 अगस्त को होने वाली तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

आईटीबीपी कोच हवलदार जीडी त्रिलोचन मोहंती ने बताया कि सिविक एक्शन के तहत बच्चों को उनके द्वारा लगातार ट्रेनिंग दी जा रही है। जिस पर बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उनका चयन खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी 9 तीरंदाज 5 अगस्त को कोंडागांव से कोलकाता के लिए रवाना होंगे।

इन चयनित बच्चों से खास तौर पर मिलने आईटीबीपी डीआईजी राणा युद्धवीर सिंह एक आयोजन में कोंडागांव आए थे। जहां पर इन बच्चों को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं भी दी। ज्ञात हो कि इन बच्चों को आईटीबीपी के हवलदार जीडी त्रिलोचन मोहंता व सहायक कोच सिपाही जीडी धर्मा पदक किस्कू द्वारा लगातार ट्रेनिंग दी जा रही है।


अन्य पोस्ट