कोण्डागांव

रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग ने लगाई पीले रंग की पत्र पेटी
21-Jul-2022 2:23 PM
रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग ने लगाई पीले रंग की पत्र पेटी

कोण्डागांव, 21 जुलाई। गांधी चौक कोंडागांव उप डाक घर ने रक्षाबंधन के त्योहार में राखी पर्व के लिए स्पेशल पीले रंग की पत्र पेटियाँ लगवाई है। इस संबंध में कोंडागांव उप डाक घर के कार्यवाहक उप डाक पाल शत्रुघन निषाद ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए कोंडागांव डाक विभाग ने आम जन की सुविधा के लिए डाक घर प्रांगण के बाहर एवं गांधी चौक पर पीले रंग की कुल 2 स्पेशल डाक पत्र पेटी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बस्तर संभाग में कुल 12 पत्र पेटियाँ लगाई गई है।
 


अन्य पोस्ट