कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल/विश्रामपुरी, 16 जुलाई। बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव हुआ। कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु कक्षा 1ली व कक्षा 6वीं में प्रवेशित बच्चों को तिलक लगा कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें स्कूल बैग भी प्रदान किया गया, वहीं इस सत्र नवोदय विद्यालय कोंडागाँव में चयनित विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशकाल विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम कार्यक्रम में अपरिहार्य कारणों से उपस्थित नहीं हो पाए।
उन्होंने इस कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फे्रसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए सभी नवप्रवेशी बच्चों को आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने शिक्षा का महत्व बताते हुए इसे जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण बताया।
सहायक परियोजना समन्वयक पूर्णिमा श्रीवास्तव ने इस अवसर पर सभी नवप्रवेशी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रमिला मरकाम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्यामा साहू, जनपद सदस्य विनोद नाग, पतिराम नेताम, सरपंच विश्रामपुरी अ सुशीला नेताम, विश्रामपुरी ब पुष्पा चांदेकर, विधायक प्रतिनिधि साजिद आडवानी, बिंदा मेश्राम, उपसरपंच कोरगांव नरेंद्र जैन, हीरामन पांडे, दयलु सेठिया, सरपंच कोरगांव रामायण ध्रुव, सोना बाई नेताम, शोभन नेताम एवं समस्त संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।